मुकुंदा में नवरात्रि अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ, डॉ निशि महतो ने की सुख-समृद्धि की कामना
गुरुवार, 5 मार्च 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद: मुकुंदा सोलह आना स्थित हरि मंदिर समिति में श्री श्री 108 श्री नवरात्रि अखंड हरि कीर्तन का भव्य शुभारंभ हुआ। साथ ही प्रातःकालीन भव्य प्रभात फेरी का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो व भाजपा नेता तारा देवी की सुपुत्री डॉ. निशि महतो विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने पूरे क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की तथा सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर डॉ. निशि महतो ने कहा, “धर्म और भक्ति का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है। इनका पालन करने से न केवल आत्मिक शांति मिलती है, बल्कि पूरे समाज में सुख-शांति का वातावरण बनता है।”
मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों ने डॉ. निशि महतो को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, स्थानीय लोग और भक्तजन उपस्थित रहे। हरि मंदिर समिति की ओर से पूरे आयोजन को बेहद भव्य और अनुशासित तरीके से संपन्न कराया गया।
0 Response to " मुकुंदा में नवरात्रि अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ, डॉ निशि महतो ने की सुख-समृद्धि की कामना"
एक टिप्पणी भेजें