सिंदरी एवं बलियापुर के छात्रों को स्मार्ट लाइब्रेरी का तोहफा। विधायक ने किया शिलान्यास! विधायक बोले- छात्रों को मिलेगा बड़ा लाभ
गुरुवार, 5 मार्च 2026
Comment
सिंदरी, 5 मार्च: सिंदरी कॉलेज सिंदरी एवं बीबीएम इंटर कॉलेज बलियापुर में गुरुवार को स्मार्ट लाइब्रेरी निर्माण का भव्य शिलान्यास सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो व पूर्व विधायक आनंद महतो ने संयुक्त रूप से किया। डीएमएफटी फंड से बनने वाली इस लाइब्रेरी से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च गुणवत्ता वाली पढ़ाई की सुविधा मिलेगी।
शिलान्यास के बाद विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि स्मार्ट लाइब्रेरी से कॉलेजों में पढ़ने वाले युवाओं का भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने क्षेत्रीय विकास पर जोर देते हुए बताया कि सड़क, तालाब, स्कूल भवन समेत अन्य योजनाएं तेजी से चल रही हैं। "आगे भी सिंदरी क्षेत्र में बेहतर कार्य कराए जाएंगे," उन्होंने भरोसा दिलाया।
मौके पर विकास समिति के सचिव गणेश महतो, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रवाल, संतोष रवानी, प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार महतो, कृष्णा दा, रोहित कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम में कॉलेज प्रशासन व स्थानीय लोगों ने शिलान्यास का स्वागत किया।
0 Response to "सिंदरी एवं बलियापुर के छात्रों को स्मार्ट लाइब्रेरी का तोहफा। विधायक ने किया शिलान्यास! विधायक बोले- छात्रों को मिलेगा बड़ा लाभ"
एक टिप्पणी भेजें