अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केतुकुरिया मैदान में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित
सोमवार, 9 मार्च 2026
Comment
लिट्टीपाड़ा : पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत केतुकुरिया मैदान में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 4एस इंडिया द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को टाटा ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य पहाड़िया समुदाय की महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम में लिट्टीपाड़ा, कुंजबौना और कर्माटांड़ पंचायत के कुल 16 गांवों से लगभग 220 महिलाओं ने भाग लेकर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया।
इस अवसर पर पहाड़िया समुदाय के एलएलबी सैमुअल मालतो विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ कुंजबौना पंचायत के मुखिया रमेश मालतो, विनोद मालतो तथा कई गांवों के ग्राम प्रधान भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में अपनी भूमिका को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।
वक्ताओं ने कहा कि समाज के समग्र विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है और शिक्षा तथा जागरूकता के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज में नई दिशा दे सकती हैं।
0 Response to "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केतुकुरिया मैदान में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें