सिंदरी में महिला कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया। ‘Give To Gain’ थीम पर जोर, महिलाओं ने एक-दूसरे को सपोर्ट करने का लिया संकल्प
रविवार, 8 मार्च 2026
Comment
सिंदरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला कांग्रेस ने रोहड़ाबंद मै भव्य और उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया। सैकड़ों महिलाओं, युवतियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कांग्रेस पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस साल की वैश्विक थीम ‘Give To Gain’ (दान से लाभ) पर खास फोकस रहा। इसका संदेश साफ है—महिलाओं को समय, ज्ञान, संसाधन, शिक्षा, अवसर, सम्मान और सहयोग देने से पूरा समाज, परिवार और राष्ट्र मजबूत होता है। Giving is multiplication—महिलाएं आगे बढ़ेंगी, तो सबका फायदा होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंदरी नगर कांग्रेस कमिटी की महिला अध्यक्ष सुश्री मधु फिलिप्स ने की। उन्होंने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “2026 में ‘Give To Gain’ सिर्फ थीम नहीं, बल्कि जीवन का मजबूत दर्शन है। एक-दूसरे को हिम्मत और सपोर्ट देने से लैंगिक समानता की लड़ाई तेज होगी। महिलाओं की प्रगति से समाज का हर वर्ग लाभान्वित होता है।”
मुख्य अतिथि फर्टिलाइजर वर्कर यूनियन की कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व पार्षद प्रत्याशी श्रीमती सविता देवी ने पिछले छह साल से सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। कई महिलाओं को अंगवस्त्र भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में समाज सेविका संपा सील,
सीला मूनि टूडू, सोलोमीना तिथियों, सोमी प्रसाद, , रुपा देवी, बिन्दु सिंह, सुनिता देवी, भवानी देवी, उषा कुमारी, चम्पा देवी, प्रियंका कुमारी, सूधा कुमारी, माला देवी समेत दर्जनों प्रमुख महिलाएं मौजूद रहीं।
महिलाओं ने कविता पाठ, महिला आरक्षण, और जागरूकता पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। कई ने व्यक्तिगत अनुभव साझा कर जोर दिया कि एक-दूसरे का साथ ही सशक्तिकरण की सबसे बड़ी ताकत है।
अंत में सभी ने सामूहिक संकल्प लिया कि ‘Give To Gain’ के सिद्धांत को अपनाकर शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा या किसी भी रूप में एक-दूसरे की मदद करेंगी। कार्यक्रम जोशीले नारों के साथ समाप्त हुआ
0 Response to "सिंदरी में महिला कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया। ‘Give To Gain’ थीम पर जोर, महिलाओं ने एक-दूसरे को सपोर्ट करने का लिया संकल्प"
एक टिप्पणी भेजें