हजारीबाग नगर निगम उप महापौर पद के लिए रेस में मिताली रश्मि आगे।
सोमवार, 9 मार्च 2026
Comment
वार्ड पार्षदों और हजारीबाग के लोगों का आशीर्वाद मिला तो नगर निगम क्षेत्र में होगा चहुमुखी विकास :मिताली रश्मि।
भानुमित्र संवाददाता।
हजारीबाग नगर निगम चुनाव संपन्न हो चुका है और 13 मार्च को उप महापौर के लिए चुनाव होना है हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र का उप महापौर कौन होगा इसे लेकर चर्चा का बाजार गर्म है उप महापौर को नगर निगम क्षेत्र के 36 वार्ड पार्षद आपस में चुनेंगे जिसे सबसे अधिक समर्थन मिलेगा वह उपमहापौर हो जाएगा l ऐसे में हजारीबाग की बात की जाए तो वार्ड नंबर 22 की वार्ड पार्षद मिताली रश्मि इस रेस में आगे चल रही है हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के लोगों का मानना है कि विकास की रूप रेखा पढ़े लिखे और दूरगामी सोच रखने वाले लोग ही तय कर सकते हैं अगर आधी आबादी की बात करें तो निगम क्षेत्र में पुरुषों के अनुपात में महिला वार्ड पार्षद ज्यादा हैं नगर निगम क्षेत्र में जीत कर आए 36 वार्ड पार्षदों में 22 महिला और 14 पुरुष हैं ऐसे में आधी आबादी (महिला प्रत्याशी ) के प्रति रुझान ज्यादा देखा जा रहा है उप महापौर के पद पर अपनी दावेदारी पेश करने वाली एक मात्र महिला वार्ड पार्षद मिताली रश्मि हैं l मिताली रश्मि के बारे में बात की जाए तो वह सबसे अधिक शिक्षित वार्ड पार्षदों में एक है. पहली बार चुनाव लड़ी तो लोगों ने उन्हें सर आंखों में बिठाया. भारी मतों से वार्ड पार्षद बना दिया .अब निगम क्षेत्र की जनता चाहती है कि वह उपमहापौर बने क्योंकि उनके पास काम करने की शैली पहले से मौजूद है मिताली रश्मि ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय स्तर के कंपनी में काम करने के कारण उन्हें भाषा के साथ कार्यशैली पर नियंत्रण और प्रबंधन का अनुभव है मिताली रश्मि बताती है कि उनके पति और पूरा परिवार समाज के लिए समर्पित है. उनकी चाहत है कि वह भी समाज के लिए बढ़ -चढ़ कर काम करें पार्षद अपना समर्थन देंगे तो उप महापौर बनने के लिए तैयार हैं इन्होंने कहा कि धनबल नहीं बल्कि प्यार मोहब्बत से हजारीबाग में उपमहापौर का चयन होगा आगे उन्होंने कहा कि सेवा और विकास हमारी प्राथमिकता है और यह निरंतर जारी रहेगा l
0 Response to "हजारीबाग नगर निगम उप महापौर पद के लिए रेस में मिताली रश्मि आगे।"
एक टिप्पणी भेजें