आरपीएसएफ जवानों के लिए नया रिक्रिएशन रूम व कैंटीन का डीआरएम ने किया उद्घाटन।
सोमवार, 9 मार्च 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद:पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (RPSF) की 10वीं बटालियन परिसर में आज मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र द्वारा जवानों के कल्याण एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए बटालियन रिक्रिएशन रूम तथा यूनिट कैंटीन (KPKV) का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के आईजी-कम-पीसीएससी/RPSF सुमति शांडिल्य वर्चुअल माध्यम से जूड़े। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने परिसर में वृक्षारोपण किया। नव स्थापित बटालियन रिक्रिएशन रूम जवानों को अवकाश के समय में मानसिक विश्राम की सुविधा प्रदान करेगा, वहीं यूनिट कैंटीन (KPKV) के माध्यम से उन्हें दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएँ सहज रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं RPSF के जवान भी उपस्थित थे।
0 Response to "आरपीएसएफ जवानों के लिए नया रिक्रिएशन रूम व कैंटीन का डीआरएम ने किया उद्घाटन। "
एक टिप्पणी भेजें