शिव मंदिर कमेटी द्वारा सिंदरी के नये थाना प्रभारी का स्वागत और निवर्तमान प्रभारी को दी गई विदाई
मंगलवार, 17 मार्च 2026
Comment
सिंदरी । सिंदरी के शहरपुरा शिव मंदिर कार्यालय में मंदिर कमेटी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर सिंदरी के नये थाना प्रभारी सह निरीक्षक राजेश कुमार का स्वागत किया गया। वहीं निवर्तमान थाना प्रभारी सह निरीक्षक संजय कुमार को सम्मानित कर विदाई दी गई। वरिष्ठ भाजपा नेता सह पूर्व पार्षद सह मंदिर कमेटी सचिव दिनेश सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंदिर कमेटी द्वारा दोनों पुलिस पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सिंदरी के नये थाना प्रभारी सह निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि सिंदरी एक शांत वातावरण का माहौल है। ऐसे माहौल को बिगाड़ने वालों को पुलिस सटीक जवाब देगी। उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग मिल रहा है और पुलिस सदैव सेवा के लिए तत्पर है। सिंदरी थाना के निवर्तमान थाना प्रभारी सह निरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि जनता के सहयोग से पुलिस पब्लिक सामंजस्य बिठाने में कोई परेशानी नहीं हुई। मंदिर कमेटी सचिव दिनेश सिंह ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच आपसी सहयोग से सिंदरी की जनता को फायदा मिला है और आगे भी मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि निवर्तमान प्रभारी का दो वर्ष का कार्यकाल अच्छा था और आशा है कि वर्तमान प्रभारी का भी कार्यकाल से सिंदरी में शांति बहाल रहेगी।
मौके पर पूर्व पार्षद सह भाजपा नेता दिनेश सिंह, विदेशी सिंह, बृजेश सिंह, संजय सिंह, कामेश्वर सिंह, सुनील सिंह, मणि भूषण सिंह, गामा सिंह, नंदकेश्वर सिंह, रणधीर सिंह, राहुल सिंह, कुंदन श्रीवास्तव, बृज किशोर सिंह, सुरेंद्र सिंह, शिव मंदिर के पुजारी शिव बहादुर तिवारी, मनोज कुमार शामिल थे।
0 Response to "शिव मंदिर कमेटी द्वारा सिंदरी के नये थाना प्रभारी का स्वागत और निवर्तमान प्रभारी को दी गई विदाई"
एक टिप्पणी भेजें