बड़कागांव में जर्जर बिजली तार को बदलने की जरूरत ,कई बार लोग बाल बाल बचे।
सोमवार, 16 मार्च 2026
Comment
भानुमित्र संवाददाता।
बड़कागांव गुरु चट्टी राम जानकी मंदिर से लेकर रेंज ऑफिस तक बिजली तार की स्थिति काफी जर्जर हो गई है। मुख्य चौक संजय स्वीट्स के सामने जर्जर तार होने के कारण कई बार तार टूट कर गिरें भी है,परंतु गनीमत रहा की सभी बार उक्त स्थान पर कोई व्यक्ति खड़ा नहीं था, अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी। बिजली विभाग को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ताकि आने वाले संभावित खतरा को टाला जा सके। बड़कागांव मुख्य चौक निवासी राजधानी वस्त्रालय के प्रोपराइटर मनोज गुप्ता ने बिजली विभाग से सभी चौक चौराहे पर जर्जर बिजली तार को चेंज कर नए तार लगाने व मरम्मत कराने की मांग की है। आगे कहा रामनवमी जुलूस में बड़े-बड़े झांकियां निकलती है । आवागमन होता है ऐसी स्थिति में जर्जर बिजली तार को बदलना नितांत आवश्यक है, ताकि भविष्य में जानमाल का नुकसान ना हो।
0 Response to "बड़कागांव में जर्जर बिजली तार को बदलने की जरूरत ,कई बार लोग बाल बाल बचे।"
एक टिप्पणी भेजें