सिंदरी फैमिली ग्रुप ने नवनिर्वाचित पार्षद नीरज सिंह का किया भव्य स्वागत, विकास मांगों पर जोर
रविवार, 22 मार्च 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी: धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 54 से नवनिर्वाचित पार्षद नीरज कुमार सिंह उर्फ धीरज सिंह का रविवार को सिंदरी फैमिली ग्रुप के सदस्यों ने वरिष्ठ समाजसेवी नरेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने पार्षद से वार्ड के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इनमें सड़कों की मरम्मत व निर्माण, नालियों की नियमित सफाई, कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था, सिंदरी से धनबाद तक बस सेवा शुरू करना, सड़कों के गड्ढों की तत्काल मरम्मत तथा सड़क किनारे उगी झाड़ियों व जंगलों की सफाई प्रमुख हैं।
जनसमूह ने विश्वास जताया कि नीरज सिंह के नेतृत्व में वार्ड 54 में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचेगा।
इस मौके पर डी.एन. सिंह, मनोज कुमार राम, विनय कुमार, विवेक कुमार पांडे, एस. गुप्ता, जी.आर. प्रभाकर, दिलीप मिश्रा, मनोज मिश्रा, रंजना शर्मा, सुधाकर प्रसाद सिंह, विदेशी सिंह, पुतुल कुमारी, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
0 Response to "सिंदरी फैमिली ग्रुप ने नवनिर्वाचित पार्षद नीरज सिंह का किया भव्य स्वागत, विकास मांगों पर जोर"
एक टिप्पणी भेजें