धनबाद में नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत, डीसी-एसपी ने टॉर्च रैली को हरी झंडी दिखाई
सोमवार, 23 मार्च 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार तथा उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सोमवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने टॉर्च रैली को रवाना किया, जो जिले के विभिन्न प्रखंडों में पहुंचकर लोगों को नशा के खिलाफ जागरूक करेगी। कार्यक्रम का लक्ष्य गांव-पंचायत स्तर तक व्यापक जनजागरण फैलाना है।
उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि यह अभियान जिला या प्रखंड स्तर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर गांव-पंचायत तक पहुंचेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिला प्रशासन न केवल जागरूकता फैलाएगा, बल्कि नैतिकता व कानूनी पहलुओं की जानकारी भी देगा, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव आए। जिलेवासियों, खासकर युवाओं से अपील की कि 28 मार्च को लुबी सर्कुलर रोड पर होने वाले वृहद नशा मुक्ति कार्यक्रम में भारी संख्या में शामिल हों।
कार्यक्रम में उपायुक्त, एसपी, उपविका, अपर समाहर्ता स्कूली छात्रा सहित सभी ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। मौके पर अपर समाहर्ता विनोद कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, डीपीएम प्रतिमा कुमारी के अलावा सीडीपीओ, सेविकाएं, स्कूली छात्राएं उपस्थित रहीं।
0 Response to "धनबाद में नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत, डीसी-एसपी ने टॉर्च रैली को हरी झंडी दिखाई"
एक टिप्पणी भेजें