रिहायशी इलाके में कस्तूरी बिल्ली की दस्तक, दुर्लभ वन्यजीव को देखने उमड़ी भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू
मंगलवार, 31 मार्च 2026
Comment
महेशपुर : महेशपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रिहायशी इलाके की गलियों में एक दुर्लभ वन्यजीव कस्तूरी बिल्ली को घूमते देखा गया। दिन के समय आबादी वाले क्षेत्र में इस जीव की मौजूदगी से ग्रामीणों में उत्सुकता के साथ-साथ डर का माहौल बन गया।
सूचना फैलते ही कस्तूरी बिल्ली को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह वन्यजीव काफी देर तक घरों और गलियों के आसपास बिना डर के घूमता रहा।
स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य अशरफुल शेख ने ग्रामीणों को शांत कराया और सावधानीपूर्वक इस दुर्लभ वन्यजीव का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
वन विभाग ने बताया कि यह कस्तूरी बिल्ली प्रजाति का जीव है, जो अब कम ही दिखाई देता है। विभाग द्वारा इसे सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।
0 Response to "रिहायशी इलाके में कस्तूरी बिल्ली की दस्तक, दुर्लभ वन्यजीव को देखने उमड़ी भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू"
एक टिप्पणी भेजें