एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, बच्चियों को मिला सुरक्षा कवच
मंगलवार, 31 मार्च 2026
Comment
पाकुड़: जिले के पुराने सदर अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की बच्चियों को टीका लगाया गया और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
सिविल सर्जन सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि यह टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी बच्चियों का टीकाकरण अवश्य कराएं।
उपायुक्त मनीष कुमार ने इसे जिले के लिए महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि सरकार द्वारा यह वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से सभी योग्य बच्चियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों के बीच निक्षय किट का भी वितरण किया गया।
0 Response to "एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, बच्चियों को मिला सुरक्षा कवच"
एक टिप्पणी भेजें