-->
पाकुड़ पुलिस का ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ अभियान तेज, 21 चोरी/गुमशुदा मोबाइल बरामद कर धारकों को सौंपा गया

पाकुड़ पुलिस का ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ अभियान तेज, 21 चोरी/गुमशुदा मोबाइल बरामद कर धारकों को सौंपा गया

पाकुड़: जिले में चोरी एवं गुमशुदा मोबाइल को बरामद कर वास्तविक धारकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ अभियान के तहत पाकुड़ पुलिस लगातार सफलता हासिल कर रही है। इस अभियान के तहत पहले 07.01.2026 को 05 मोबाइल तथा 19.03.2026 को 19 मोबाइल, कुल 24 मोबाइल बरामद कर धारकों को सुपुर्द किए गए थे।
इसी कड़ी में मंगलवार को नगर थाना-08, महेशपुर थाना-03, लिट्टीपाड़ा थाना-01, मुफस्सिल थाना-02, हिरणपुर थाना-03, अमड़ापाड़ा थाना-01 एवं पाकुड़िया थाना-03, कुल 21 चोरी/गुमशुदा मोबाइल बरामद कर संबंधित मोबाइल धारकों को थाना स्तर से सुपुर्द किया जा रहा है। पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
बरामद मोबाइलों में रेडमी ए3, सैमसंग गैलेक्सी ए23, रेडमी 12जी, वीवो वाई27, वीवो वाई50, वीवो वाई28एस, एप्पल टैबलेट, ओप्पो, वीवो वाई200ई, वीवो वाई15, वीवो टी3 एक्स 5जी, रियलमी सी30, ओप्पो एफ27 प्रो, वीवो वाई400, वनप्लस नॉर्ड सीई3, वनप्लस, ओप्पो एफ21एच प्रो, ओप्पो ए76, ओप्पो सीपीएच2185, रेडमी ए1 तथा वनप्लस सीपीएच2585 जैसे मोबाइल शामिल हैं।
मोबाइल धारकों में रोनी शेख, अजय जायसवाल, बाबूल मुर्मू, अनुप कुमार यादव, बजरंग साहा, भीमसेन हेम्ब्रम, शुमन कुमार चार, सवाना शेख, मो० राहुल आमिन, महबूबुर रहमान, मंटु साहा, मनीक दुड़ु, अमित कुमार भगत, पशुपति सिंह, ममता सिंह, सुबोधन मडैया, फिन्सेंट मुर्मू, सुमित पाल, दिव्या मनीषा बेसरा, इरफान हुसैन सहित अन्य शामिल हैं, जिनके मोबाइल संबंधित थाना कांड संख्या के आधार पर बरामद कर लौटाए गए।
इस अभियान में थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। अभियान में पूर्णिमा अनिल कुमार गुप्ता, पूर्णिमा अनुप रोशन भेंगरा, उपनिरीक्षक गौरव कुमार, उपनिरीक्षक रवि शर्मा, उपनिरीक्षक विवेक कुमार, उपनिरीक्षक विनय कुमार, उपनिरीक्षक संजीव कुमार झा, आरक्षी सुधीर रजनी, आरक्षी सिराज हुसैन, आरक्षी देवकांत कुमार पंडित, आरक्षी प्रवीण यादव, आरक्षी मनोज कुमार मंडल एवं आरक्षी विजय कुमार साहा सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पाकुड़ पुलिस का यह प्रयास आम लोगों के लिए राहत भरा साबित हो रहा है और लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा भी मजबूत हो रहा है।

0 Response to "पाकुड़ पुलिस का ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ अभियान तेज, 21 चोरी/गुमशुदा मोबाइल बरामद कर धारकों को सौंपा गया"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4