-->
पाकुड़ में फैलता अवैध लॉटरी का जाल, प्रशासन पर उठे सवाल

पाकुड़ में फैलता अवैध लॉटरी का जाल, प्रशासन पर उठे सवाल

पाकुड़: जिले में इन दिनों अवैध लॉटरी का कारोबार तेजी से फैलता नजर आ रहा है। विक्रमपुर, नरोत्तमपुर, हिरणपुर, सदर पाकुड़ और पाकुड़ बाजार समेत कई इलाकों में खुलेआम लॉटरी टिकटों की बिक्री जारी है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह पूरा खेल बिना किसी डर और रोक-टोक के संचालित हो रहा है, जिससे आम लोगों में चिंता और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार सुबह से लेकर देर शाम तक कई स्थानों पर यह अवैध धंधा चलता रहता है। छोटे दुकानों, चाय दुकानों और गुप्त ठिकानों के जरिए टिकट बेचे जा रहे हैं। खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लोग जल्दी पैसे कमाने के लालच में इसमें फंस रहे हैं और धीरे-धीरे अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे हैं।
इस अवैध कारोबार का सबसे बुरा असर परिवारों पर पड़ रहा है। कई घरों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है, जिससे पारिवारिक कलह और सामाजिक समस्याएं भी बढ़ रही हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई, तो यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है। लोगों का कहना है कि यह केवल अवैध कारोबार नहीं, बल्कि समाज को अंदर से कमजोर करने वाला जाल बनता जा रहा है।
लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि इस अवैध लॉटरी नेटवर्क पर जल्द रोक लगाई जा सके और आम जनता को राहत मिल सके।

0 Response to "पाकुड़ में फैलता अवैध लॉटरी का जाल, प्रशासन पर उठे सवाल"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4