धूमधाम से रेलवे स्टेशन महावीर मंदिर में मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव
रविवार, 29 मार्च 2026
Comment
पाकुड़ : चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित संकट मोचन महावीर मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से संध्या 6 बजे मनाया जाएगा। संध्या 6:00 बजे विशेष पूजा अर्चना होगी।
सामाजिक कार्यकर्ता हिसाबी राय ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव का सनातन धर्म में खास महत्व है। भगवान हनुमान को मर्यादा पुरुषोत्तम राम का परम भक्त माना जाता है। यह दिन भक्तों को उनकी शक्ति, भक्ति और निस्वार्थ सेवा के गुणों का प्रतीक है। इस दिन पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित संकट मोचन महावीर मंदिर में संध्या प्रहर पूजा अर्चना, आरती, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, प्रसाद वितरण एवं भजन कीर्तन का आयोजन मोनी व्यास एवं सहयोगियों द्वारा किया जाएगा।
भगवान को स्मरण करते हुए पंडित भारतेन्दु त्रिवेदी ने बताया कि बजरंगबली को महादेव का 11वां अवतार भी माना जाता है। हनुमान पूजा और व्रत रखने से आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में किसी प्रकार का संकट नहीं आता, इसलिए हनुमान को संकट मोचन कहा जाता है। पौराणिक और धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन संकट मोचन हनुमान का अवतरण विश्व कल्याण के लिए हुआ था। इस दिन विश्व भर में सनातन धर्मावलंबी बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ जन्मोत्सव मनाते हैं तथा विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं।
0 Response to "धूमधाम से रेलवे स्टेशन महावीर मंदिर में मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव"
एक टिप्पणी भेजें