विद्यार्थी परिषद् के सेवार्थ शिविर का समापन, राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प
शनिवार, 28 मार्च 2026
Comment
पाकुड़िया: शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) पाकुड़िया नगर द्वारा श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ, पाकुड़िया में संचालित निरंतर सेवार्थ विद्यार्थी शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह शिविर कई दिनों से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सेवा के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा था।
समापन दिवस पर क्षेत्र के डीएसपी विजय कुमार के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का मार्गदर्शन दिया।
कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों से प्रेरित होकर राष्ट्रहित में सेवा कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यह शिविर सेवा और राष्ट्रभक्ति का सशक्त उदाहरण बना।
परिषद् के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे हर उस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे, जो राष्ट्र की शक्ति को सुदृढ़ करता है। परिषद् द्वारा इस स्थल पर यज्ञ से पूर्व भगत सिंह जयंती और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते रहे हैं।
परिषद् का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को जीवित रखना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को उससे प्रेरणा मिल सके।
0 Response to "विद्यार्थी परिषद् के सेवार्थ शिविर का समापन, राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प"
एक टिप्पणी भेजें