योग प्रशिक्षण से स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा, जिलेभर में चला विशेष अभियान
सोमवार, 30 मार्च 2026
Comment
पाकुड़ : स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा जिलेभर में विशेष योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के तहत नागरिकों को योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
सोमवार को पाकुड़, पाकुड़िया, हिरणपुर, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा सहित 40 से अधिक स्थानों पर योग प्रशिक्षकों ने आमजन को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। प्रशिक्षण के दौरान लोगों को बताया गया कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक संतुलन भी बेहतर होता है।
0 Response to "योग प्रशिक्षण से स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा, जिलेभर में चला विशेष अभियान"
एक टिप्पणी भेजें