-->
हनुमान जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन, शोभायात्रा से होगी शुरुआत

हनुमान जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन, शोभायात्रा से होगी शुरुआत

पाकुड़: नगर के बिरसा चौक स्थित पवन पुत्र हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल 2026 से तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली गई है।
2 अप्रैल को प्रातः 8:00 बजे मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो पूरे नगर का भ्रमण करेगी। शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर में 24 घंटे अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन होगा।
3 अप्रैल को अखंड पाठ की समाप्ति के बाद हवन किया जाएगा। इसके पश्चात संध्या 4:00 बजे बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और भक्ति गीतों पर नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं संध्या 7:00 बजे से भजन-कीर्तन का कार्यक्रम होगा।
4 अप्रैल को संध्या 7:00 बजे मंदिर प्रांगण में महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
मंदिर समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे इस तीन दिवसीय आयोजन में भाग लेकर पुण्य के भागी बनें और 2 अप्रैल को प्रातः 8:00 बजे अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल हों। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

0 Response to "हनुमान जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन, शोभायात्रा से होगी शुरुआत"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4