हजारीबाग में नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में भाजपा का धरना, दोषियों को फांसी देने की मांग
सोमवार, 30 मार्च 2026
Comment
पाकुड़ : 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के विरोध में सोमवार को भाजपा द्वारा समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सरीता मुर्मू ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की।
धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य में लगातार दुष्कर्म, हत्या और अपहरण की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बड़ी संख्या में दुष्कर्म और हत्या के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे महिलाओं में भय का माहौल है।
उन्होंने बताया कि 24 मार्च को रामनवमी और नवरात्रि के दौरान एक मजदूर परिवार की 12 वर्षीय बेटी जुलूस देखने गई थी, जहां से उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और साक्ष्य छुपाने के लिए उसकी हत्या कर दी गई। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
0 Response to "हजारीबाग में नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में भाजपा का धरना, दोषियों को फांसी देने की मांग"
एक टिप्पणी भेजें