लुत्फल हक को एक और सम्मान, सामाजिक सेवा व विकास कार्यों के लिए मिला अवार्ड
सोमवार, 30 मार्च 2026
Comment
पाकुड़: असहाय और जरूरतमंदों की मदद में हमेशा आगे रहने वाले व्यवसाई व समाजसेवी लुत्फल हक को एक और सम्मान मिला है। दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें सामाजिक कल्याण और विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में विकसित भारत लीडरशिप सम्मिट 2026 का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की उपस्थिति में लुत्फल हक को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दोनों मंत्रियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे जाति-धर्म से ऊपर उठकर समाजसेवा में लगे हुए हैं।
रेलवे स्टेशन पाकुड़ में जरूरतमंदों को निःस्वार्थ भाव से भोजन कराने सहित उनके विभिन्न सामाजिक कार्यों की सराहना की गई। इस दौरान कहा गया कि विकसित भारत सम्मिट का लक्ष्य 2047 तक देश को पूर्ण विकसित और आत्मनिर्भर बनाना है।
लुत्फल हक लंबे समय से समाजसेवा में सक्रिय हैं। उनके पास पहुंचने वाला कोई भी जरूरतमंद खाली हाथ नहीं लौटता। शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है, जहां वे गरीब छात्रों को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं और शिक्षण संस्थानों को आर्थिक सहयोग भी दे रहे हैं।
इसके अलावा वे पिछले तीन वर्षों से पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन सैकड़ों गरीबों को निःशुल्क रात्रि भोजन करा रहे हैं। गरीब बेटियों की शादी में सहयोग, वस्त्र वितरण, सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट वितरण, कोरोना काल में अस्पतालों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराना, मास्क और गर्म कपड़ों का वितरण जैसे कई सामाजिक कार्यों में उनका योगदान सराहनीय रहा है।
0 Response to "लुत्फल हक को एक और सम्मान, सामाजिक सेवा व विकास कार्यों के लिए मिला अवार्ड"
एक टिप्पणी भेजें