-->
खाद्यान्न वितरण व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर, समयबद्ध उठाव व आपूर्ति के निर्देश

खाद्यान्न वितरण व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर, समयबद्ध उठाव व आपूर्ति के निर्देश

पाकुड़: खाद्यान्न के अग्रिम उठाव, परिवहन एवं वितरण को लेकर सोमवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की।
बैठक में अप्रैल, मई एवं जून 2026 के खाद्यान्न उठाव और वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान निर्देश दिया गया कि खाद्यान्न का अग्रिम उठाव समय पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि वितरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और निर्धारित समय सीमा के भीतर खाद्यान्न को संबंधित केंद्रों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखते हुए लाभुकों तक समय पर खाद्यान्न पहुंचाना प्राथमिकता बताई गई।
किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही गई। सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए वितरण व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक, लिफ्टिंग प्रभारी, गोदाम प्रतिनिधि, डिपो प्रबंधक, परिवहनकर्ता एवं अन्य संबंधित कर्मी जुड़े रहे।

0 Response to "खाद्यान्न वितरण व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर, समयबद्ध उठाव व आपूर्ति के निर्देश"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4