-->
भक्ति के रंग में डूबा पाकुड़िया, फुलझिंझरी में कलश यात्रा के साथ बासंतिक चैती दुर्गा पूजा का भव्य आगाज

भक्ति के रंग में डूबा पाकुड़िया, फुलझिंझरी में कलश यात्रा के साथ बासंतिक चैती दुर्गा पूजा का भव्य आगाज

पाकुड़िया : प्रखंड के फुलझिंझरी ग्राम स्थित दुर्गा मंदिर में बासंतिक चैती दुर्गा पूजा का उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया है। बुधवार को सप्तमी तिथि के अवसर पर भव्य कलश यात्रा और घट भराई अनुष्ठान संपन्न हुआ, जिसके साथ ही पूरा क्षेत्र शक्ति की उपासना में लीन हो गया।
मंगलवार शाम को विधि-विधान के साथ बेलबरण का कार्य संपन्न किया गया था। बुधवार को जैसे ही घट भराई के पश्चात मंदिर के पट खोले गए, मां दुर्गा की मनोहारी प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। जय माता दी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना का सिलसिला लगातार जारी है। श्रद्धा का आलम यह है कि सुबह से ही भक्त कतारबद्ध होकर मां की आराधना कर रहे हैं। मंदिर समिति द्वारा जानकारी दी गई कि प्रतिदिन विशेष पूजा के उपरांत आरती और महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है।
शाम के समय हो रहे भजनों और धार्मिक अनुष्ठानों से माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है। पूरे क्षेत्र में वासंतिक नवरात्र की भक्ति में लोग सराबोर नजर आ रहे हैं।

0 Response to "भक्ति के रंग में डूबा पाकुड़िया, फुलझिंझरी में कलश यात्रा के साथ बासंतिक चैती दुर्गा पूजा का भव्य आगाज"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4