चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी को लेकर नगर परिषद की सक्रियता, स्थलों का निरीक्षण कर दिए निर्देश
बुधवार, 25 मार्च 2026
Comment
पाकुड़ : बुधवार को नगर परिषद अध्यक्षा साबरी पाल, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी, नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा ओझा द्वारा नगर परिषद क्षेत्र में आयोजित विभिन्न चैती दुर्गा पूजा कार्यक्रम एवं रामनवमी अखाड़ा स्थलों का भ्रमण कर वहां की मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी पूजा स्थलों के आसपास साफ-सफाई, सड़क प्रकाश, पानी टैंकर, चुना छिड़काव, ब्लीचिंग तथा फॉगिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को त्योहार के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
नगर परिषद की टीम ने विभिन्न स्थलों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
0 Response to "चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी को लेकर नगर परिषद की सक्रियता, स्थलों का निरीक्षण कर दिए निर्देश"
एक टिप्पणी भेजें