-->
भव्य रैली एवं मंदिर स्थापना के साथ मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भव्य रैली एवं मंदिर स्थापना के साथ मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

पाकुड़ : राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल की ओर से गुरुवार को श्री राम जन्मोत्सव एवं नवमी के अवसर पर निर्धारित कार्यक्रम के तहत हिरणपुर प्रखंड के तोरई से खेजुरदंगा, धनगरा होते हुए हरिन्दुबा पहाड़ तक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुंदन सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए।
पूरे मार्ग में भगवान राम के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा। रामभक्त भगवा वस्त्र धारण कर एवं झंडा लेकर उत्साहपूर्वक रैली में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि संगठन एवं स्थानीय पहाड़िया समुदाय के सहयोग से हिरण्डुबा के पहाड़ी टोला में श्री राम, जानकी एवं हनुमान मंदिर निर्माण के लिए नींव रखी गई। ग्राम के बामू पहाड़िया और शंभू पहाड़िया सहित ग्रामीणों की उपस्थिति में मुकुल बाबा और गोपाल बाबा द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मूर्तियों की स्थापना की गई। अब इस स्थल पर भव्य मंदिर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हिरणपुर थाना का सहयोग रहा, जिसके लिए संगठन के सदस्यों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संगठन के प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह, संजय कुमार, पवन कुमार, तूफान कुमार सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया गया।
मौके पर सनातनी सागर, प्रीतम सिंह यादव, पिंकी मंडल, दुलाल सिंह, रतन भगत, कुंदन सिंह, विजय कुमार, आशीष कुमार, चेतन आनंद, सिंटू कुमार, प्रिंस कुमार, सनातनी रक्षा रानी, ट्विंकल कुमारी, मंटू पाण्डेय, शेषनाथ सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

0 Response to "भव्य रैली एवं मंदिर स्थापना के साथ मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4