धनबाद में एसएसपी का जनता दरबार। जमीन-मारपीट से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के आदेश
मंगलवार, 10 मार्च 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद, 10 मार्च: मंगलवार को एसएसपी प्रभात कुमार ने अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना। जमीन विवाद, मारपीट, ठगी और पारिवारिक झगड़ों से जुड़ी शिकायतों पर उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित व निष्प्कष कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए।
एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा, "आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हमारी प्राथमिकता है। जनता दरबार के जरिए लोग अपनी बात सीधे पुलिस तक पहुंचा सकते हैं।"
इस आयोजन से ग्रामीणों और शहरवासियों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा, जो नियमित जनसंपर्क का हिस्सा है।
0 Response to "धनबाद में एसएसपी का जनता दरबार। जमीन-मारपीट से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के आदेश"
एक टिप्पणी भेजें