-->
सिंदरी में 10 सरकारी स्कूलों का होगा कायापलट। हर्ल और जिला शिक्षा विभाग ने किया एमओयू

सिंदरी में 10 सरकारी स्कूलों का होगा कायापलट। हर्ल और जिला शिक्षा विभाग ने किया एमओयू



रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद : सिंदरी क्षेत्र के 10 सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए मंगलवार को हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) और जिला शिक्षा विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। 

हर्ल सिंदरी के बिजनेस यूनिट हेड गौतम माजी और जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार ने दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि इस समझौते से स्कूलों में शिक्षा सुधार, नई सुविधाओं का विकास और बुनियादी संरचनाओं में वृद्धि पर जोर दिया जाएगा। 

यह पहल हर्ल के कॉर्पोरेट एनवायरनमेंट रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीईआर) कार्यक्रम के तहत शुरू हो रही है, जो कंपनी के सस्टेनेबल सोशल अपलिफ्टमेंट के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हर्ल फंडिंग प्रदान करेगा, जबकि जिला प्रशासन प्रोजेक्ट को स्थानीय जरूरतों के अनुरूप जमीन पर उतारेगा। 

हर्ल के बिजनेस यूनिट हेड गौतम माजी ने छात्रों के लिए बेहतर शिक्षा वातावरण बनाने के प्रति कंपनी के समर्पण को दोहराया। जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार ने हर्ल की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह जिले के शिक्षा लक्ष्यों को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा। 

कार्यक्रम 'हर एक काम, देश के नाम' के साझा विजन के साथ संपन्न हुआ, जो हर्ल और सरकारी प्रयासों का नया अध्याय खोलेगा।

0 Response to "सिंदरी में 10 सरकारी स्कूलों का होगा कायापलट। हर्ल और जिला शिक्षा विभाग ने किया एमओयू"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4