यक्ष्मा नियंत्रण समिति ने की 86 लोगों की जांच
मंगलवार, 10 मार्च 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिला यक्ष्मा नियंत्रण समिति ने मंगलवार को कनकनी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शिविर लगाकर 86 लोगों की एक्स-रे जांच की।
वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक सह चेयरमैन, भारतीय रेडक्रॉस समिति, धनबाद कौशलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 2 दिन में सभी की जांच रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद उनका बलगम टेस्ट किया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति में यक्ष्मा रोग के लक्षण मिलेंगे तो उन्हें दवा देकर इलाज किया जाएगा।
शिविर को सफल बनाने में सीएचओ प्रवीण कुमार सिंह, नरेश कुमार माजी, एक्स-रे टेक्नीशियन बैकुंठ प्रसाद, शिवम कुमार, हर्ष कुमार व सहिया दीदी का सराहनीय सहयोग रहा।
0 Response to "यक्ष्मा नियंत्रण समिति ने की 86 लोगों की जांच"
एक टिप्पणी भेजें