-->
गंगा नदी के संरक्षण व संवर्धन को लेकर एनजीटी में सुनवाई आज

गंगा नदी के संरक्षण व संवर्धन को लेकर एनजीटी में सुनवाई आज



मामला गंगा नदी से स्टोन बोल्डर के परिवहन का

अरशद पहुंचे कोलकाता

साहिबगंज।चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर द्वारा साहिबगंज जिले से गुजरनेें वाली गंगा नदी व जलीय जीव जंतू व संरक्षित डाल्फिन के संरक्षण व संवर्धन हेतू व गंगा नदी के आस-पास व गंगा नदी से स्टोन बोल्डर,चिप्स,मेटल के परिवहन व भंडारण के रोकथाम हेतु व गंगा नदी को प्रदुषण से बचाने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल,ईस्टर्न जोन,कोलकाता में दायर याचिका संख्या-162/23 की सुनवाई एनजीटी के जस्टिस अरूण कुमार त्यागी व एनजीटी के एक्सपर्ट मेंबर डाँ.ए.संथील वेल आज दिन के 10.30 बजे से करेगें.
14 महीने पर जेल से बाहर आने के बाद अरशद सुनवाई में भाग लेने के लिए कोलकाता पहुँच गए हैं.
इस मामले में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन,नई दिल्ली के निदेशक,झारखंड के खान सचिव व निदेशक,झारखंड प्रदुषण के सदस्य सचिव व जिले के डीसी,डीएमओ व डीटीओ व जीके एंटरप्राइजेज कंपनी, मालदा,मां तारा एंटरप्राइजेज कंस्ट्रक्शन कंपनी,मुजफ्फरपुर को काउंटर एफिडेविट व स्थलीय जांच रिपोर्ट दाखिल करना है.आज की सुनवाई पर पत्थर माफियाओं से लेकर पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी की नजर बनी हुई.

0 Response to "गंगा नदी के संरक्षण व संवर्धन को लेकर एनजीटी में सुनवाई आज"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4