चैत्र नवरात्र के महापर्व छठ पर शिव मंदिर के तालाब की सफाई
शनिवार, 21 मार्च 2026
Comment
सिंदरी : चैत्र नवरात्र के चार दिनी लोक आस्था का महापर्व छठ रविवार को नहाय खाय के साथ शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर पूर्व पार्षद सह शहरपुरा शिव मंदिर कमेटी सचिव दिनेश सिंह और वार्ड 55 के पार्षद साहेबराम हेम्ब्रम के द्वारा मंदिर छठ तालाब की सफाई कराई गई।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद सह शहरपुरा शिव मंदिर कमेटी सचिव दिनेश सिंह ने कहा कि महापर्व छठ पर व्रतियों के लिए शहरपुरा शिव मंदिर तालाब की गंदगी की सफाई शनिवार को की गई है। इसके लिए तालाब के पानी की निकासी कर गंदगी की सफाई की गई है। पुनः तालाब में पानी का भराव किया जाएगा। वार्ड 55 के पार्षद साहेबराम हेम्ब्रम ने कहा कि चैत्र नवरात्र छठ को लेकर वार्ड 55 के सभी छठ तालाबों की सफाई की जा रही है। इन सभी तालाबों में ब्लीचिंग पाउडर और चूना का छिड़काव किया जाएगा। इस अभियान में सम्मिलित लोगों के नामबृजेश सिंह राज बिहारी सिंह विदेशी सिंह नकुल सिंह वीके सिंह सुनील सिंह कामेश्वर सिंह
0 Response to "चैत्र नवरात्र के महापर्व छठ पर शिव मंदिर के तालाब की सफाई"
एक टिप्पणी भेजें