-->
भक्ति में डूबा पाकुड़िया, विष्णु महायज्ञ समापन पर जागरण में झूमे श्रद्धालु

भक्ति में डूबा पाकुड़िया, विष्णु महायज्ञ समापन पर जागरण में झूमे श्रद्धालु

पाकुड़िया : रामलला यज्ञ मैदान में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ का समापन रविवार को पूर्णाहुति के साथ श्रद्धाभाव से हुआ। इस अवसर पर पहली बार भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में धनबाद से आए सरोज कुमार लक्खा समूह ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद सरोज कुमार लक्खा, पूजा प्रियंका और सुरभि सिंह ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
“प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी”, “जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे” और “भारत का बच्चा-बच्चा जय जय श्री राम बोलेगा” जैसे भजनों पर पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। श्रोता रात भर भजनों की धुन पर झूमते रहे।
यह आयोजन आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा। यज्ञ समिति के सदस्यों ने व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। मां भगवती और लक्ष्मी नारायण की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनंद लेते हुए कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

0 Response to "भक्ति में डूबा पाकुड़िया, विष्णु महायज्ञ समापन पर जागरण में झूमे श्रद्धालु"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4