-->
समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक, आंगनबाड़ी नियुक्ति व पोषण ट्रैकर पर सख्त निर्देश

समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक, आंगनबाड़ी नियुक्ति व पोषण ट्रैकर पर सख्त निर्देश

पाकुड़ : समाहरणालय में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के रिक्त पदों के लंबित प्रस्ताव, पोषण ट्रैकर में शत-प्रतिशत प्रविष्टि, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के सभी लंबित प्रस्तावों को हर हाल में अविलंब निस्तारित करते हुए उसी दिन प्रस्तुत किया जाए, ताकि शीघ्र नियुक्ति पत्र वितरण सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में लक्ष्य प्राप्ति, सेवा गुणवत्ता, क्षेत्रीय निगरानी एवं तकनीकी अद्यतन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध तरीके से हो, ताकि लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।
पोषण ट्रैकर में शत-प्रतिशत और त्रुटिरहित प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रगति धीमी पाए जाने पर विशेष रूप से पाकुड़, अमड़ापाड़ा और हिरणपुर प्रखंडों में कार्य में तेजी लाने को कहा गया। कुपोषित और कमजोर बच्चों की पहचान कर उन्हें तत्काल पोषण उपचार केंद्र में भर्ती कराने का निर्देश भी दिया गया।
आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन पर सख्ती बरतते हुए निर्देश दिया गया कि सभी केंद्र समय पर खुले रहें और निर्धारित सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हों। किसी भी स्थिति में केंद्र बंद नहीं रहने चाहिए और लाभुकों को समय पर सेवाएं मिलनी चाहिए।
उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी, पारदर्शिता और समन्वय के साथ करने का निर्देश दिया, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

0 Response to "समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक, आंगनबाड़ी नियुक्ति व पोषण ट्रैकर पर सख्त निर्देश"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4