अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, होटल से 15.345 लीटर नकली विदेशी शराब बरामद
रविवार, 12 अप्रैल 2026
Comment
महेशपुर : महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलागाछी स्थित एक होटल में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15.345 लीटर नकली विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, अवर निरीक्षक उत्पाद बिक्रम कुमार साह के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान होटल परिसर की सघन तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद हुई।
कार्रवाई के क्रम में मौके से वोना पहाड़िया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0 Response to "अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, होटल से 15.345 लीटर नकली विदेशी शराब बरामद"
एक टिप्पणी भेजें