धनबाद में रेलवे महिला कर्मचारियों का सांस्कृतिक-खेलकूद मेला: 29 वरिष्ठों व 13 उत्कृष्ट को सम्मान
बुधवार, 8 अप्रैल 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल ने रेलवे ऑडिटोरियम में महिला सशक्तिकरण और तनावमुक्त कार्यस्थल को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक-सह-खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया।
मंडल अध्यक्षा प्रिया मिश्र, उपाध्यक्षा कविता एवं अन्य सदस्याओं ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अध्यक्षा श्रीमती मिश्र ने संबोधन में महिला सशक्तिकरण, आत्मसम्मान, सहभागिता और संगठन की भूमिका पर जोर देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व सकारात्मक कार्य वातावरण बनाने के लिए प्रेरित किया।
विभिन्न विभागों की महिला कर्मचारियों ने सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विशेष आकर्षण का केंद्र रहा अप्रैल 2026 से मार्च 2027 के बीच सेवानिवृत्त होने वाली 29 वरिष्ठ महिला रेलकर्मियों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 महिलाओं को अध्यक्षा द्वारा पुरस्कार व सम्मान।
कार्यक्रम में संगठन की अन्य सदस्याएं व मंडल के कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 Response to "धनबाद में रेलवे महिला कर्मचारियों का सांस्कृतिक-खेलकूद मेला: 29 वरिष्ठों व 13 उत्कृष्ट को सम्मान"
एक टिप्पणी भेजें