अंबेडकर जयंती की तैयारी तेज, विचार मंच की बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर
बुधवार, 8 अप्रैल 2026
Comment
पाकुड़: बुधवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विचार मंच पाकुड़ के द्वारा नया परिषदन भवन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह को सफल बनाना तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
बैठक में विचार मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक दिनेश गोस्वामी, प्रधानाध्यापक दीपक दास, पत्रकार कार्तिक कुमार रजक, मंच के पदाधिकारी विनोद पासवान, चंदन हजरा, शिक्षक राजेंद्र कुमार एवं राकेश कुमार ने अपने-अपने विचार रखे और जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को लेकर सभी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय रूप से जुटने का निर्णय लिया गया।
0 Response to "अंबेडकर जयंती की तैयारी तेज, विचार मंच की बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर"
एक टिप्पणी भेजें