-->
नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला, युवक गिरफ्तार

नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला, युवक गिरफ्तार

पाकुड़: लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची के पिता ने थाना में लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है।
पीड़िता के पिता ने अपने आवेदन में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को गांव के ही 20 वर्षीय युवक सुनील यादव बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर रात में घर से भगा कर ले गया।
थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि बच्ची के पिता की लिखित शिकायत के आधार पर थाना में कांड संख्या 13/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को बरामद कर लिया है तथा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पाकुड़ भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

0 Response to "नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला, युवक गिरफ्तार"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4