स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा: आयुष विभाग ने जिलेभर में योग प्रशिक्षण कराया आयोजित
बुधवार, 8 अप्रैल 2026
Comment
पाकुड़: स्वस्थ शरीर ही सफल जीवन की आधारशिला है। इसी उद्देश्य को साकार करते हुए आयुष विभाग, पाकुड़ द्वारा जिलेभर में योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
आयुर्विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जीवनशैली में सुधार लाना एवं प्राकृतिक उपचार पद्धतियों को बढ़ावा देना है। बुधवार को पाकुड़, पाकुड़िया, हिरणपुर, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा सहित अन्य 35 स्थानों पर योग प्रशिक्षकों द्वारा नागरिकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।
0 Response to "स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा: आयुष विभाग ने जिलेभर में योग प्रशिक्षण कराया आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें