जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने गोदामों व केंद्रों का किया निरीक्षण, पारदर्शी वितरण पर जोर
बुधवार, 8 अप्रैल 2026
Comment
पाकुड़: जिले में जन वितरण प्रणाली एवं खाद्य आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में उन्होंने जेएसएफसी गोदाम, महेशपुर, पाकुड़िया एवं अमड़ापाड़ा का निरीक्षण किया।
इसके साथ ही महेशपुर स्थित धान अधिप्राप्ति केंद्र, दमदमा लैम्प्स लिमिटेड, पाकुड़िया प्रखंड स्थित पाकुड़िया लैम्प्स लिमिटेड तथा अमड़ापाड़ा स्थित आलूबेड़ा अधिप्राप्ति केंद्र का भी भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भंडारण, वितरण प्रणाली एवं अभिलेखों की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त महेशपुर प्रखंड स्थित इंडियन गैस एजेंसी कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया, जहां गैस आपूर्ति व्यवस्था एवं उपभोक्ता सेवाओं की समीक्षा की गई। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों और पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किए जाएं, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
0 Response to "जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने गोदामों व केंद्रों का किया निरीक्षण, पारदर्शी वितरण पर जोर"
एक टिप्पणी भेजें