-->
धनबाद मंडल में 29 रेलकर्मियों को संरक्षा पुरस्कार, मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित।

धनबाद मंडल में 29 रेलकर्मियों को संरक्षा पुरस्कार, मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित।


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में सोमवार को संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने फरवरी 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 29 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया।

इन कर्मचारियों ने धनबाद मंडल के विभिन्न खंडों में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल तथा अन्य संरक्षा संबंधी खतरों का शीघ्र पता लगाकर रेल परिचालन में संभावित दुर्घटनाओं और असामान्यताओं को टाल दिया। उनके सतर्क प्रयासों से रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।

समारोह में मंडल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। मंडल रेल प्रबंधक ने पुरस्कार वितरण के दौरान सभी को बधाई दी और आगे भी संरक्षा के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

0 Response to "धनबाद मंडल में 29 रेलकर्मियों को संरक्षा पुरस्कार, मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित। "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4