प्रत्येक एक घंटे में विद्यालयों में वाटर ब्रेक के लिए बजेगी घंटी
सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद:तेज धूप और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने जिले के सभी विद्यालयों को प्रत्येक एक घंटे में वाटर ब्रेक के लिए घंटी बजाने का निर्देश दिया है। विद्यालय प्रबंधन यह भी सुनिश्चित करेंगे कि वाटर ब्रेक के समय बच्चें पानी पिये।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिले के सभी विद्यालयों के हेड मास्टर को सतर्कता बरतने के लिए निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि वाटर ब्रेक के अलावा विद्यालय में घड़ा, सुराही आदि में प्रयाप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, मध्यान भोजन छांव वाली जगह पर परोसने तथा हाथ धोने का इंतजाम भी छांव वाली जगह पर करने का निर्देश दिया है।
साथ में बच्चों को घर आते जाते वक्त टोपी, छाता इत्यादि से सिर ढककर रखने, विद्यालय के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करके पर्याप्त मात्रा में ओ.आर.एस. तथा ग्लुकोज की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के सभी कर्मी की ये व्यक्तिगत जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा तेज गर्मी अथवा लू की चपेट में न आए।
0 Response to "प्रत्येक एक घंटे में विद्यालयों में वाटर ब्रेक के लिए बजेगी घंटी"
एक टिप्पणी भेजें