कोबरा और 42 अंडों का सफल रेस्क्यू, वन्यजीव संरक्षण का दिया संदेश
रविवार, 12 अप्रैल 2026
Comment
महेशपुर : महेशपुर में रविवार को एक बेहद चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया। विजय वर्मा के घर से एक विशाल स्पेक्टेकल्ड कोबरा (गेहुंआ सांप) और उसके 42 अंडे सुरक्षित बरामद किए गए।
अक्सर ऐसे मामलों में लोग डर के कारण सांपों या उनके अंडों को नष्ट कर देते हैं, लेकिन इस बार विजय वर्मा ने समझदारी का परिचय देते हुए तुरंत सूचना दी। सूचना मिलते ही बनकर्मी शार्पमित्र अशरफुल मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर कोबरा सहित सभी अंडों को सुरक्षित बाहर निकाला।
0 Response to "कोबरा और 42 अंडों का सफल रेस्क्यू, वन्यजीव संरक्षण का दिया संदेश"
एक टिप्पणी भेजें