शहरग्राम में भक्ति का महाकुंभ, कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ
रविवार, 12 अप्रैल 2026
Comment
महेशपुर: शहरग्राम में रविवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कथा शुरू होने से पहले निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के बीच "राधे-राधे" के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। पारंपरिक परिधानों में सजी सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर गांव की परिक्रमा की, जिससे पूरा शहरग्राम भक्तिमय माहौल में डूब गया।
यह सात दिवसीय आयोजन 12 अप्रैल से 18 अप्रैल तक दुर्गा मंदिर प्रांगण, शहरग्राम में आयोजित किया जा रहा है। कथा का वाचन देवी मीनू लाडली द्वारा किया जा रहा है। आयोजन के दौरान प्रतिदिन संगीतमय प्रवचन, भजन और झांकी प्रस्तुत की जाएगी।
आयोजन समिति के अनुसार, कथा के पश्चात प्रतिदिन सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है। ग्रामीणों में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है और क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है।
0 Response to "शहरग्राम में भक्ति का महाकुंभ, कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ"
एक टिप्पणी भेजें