अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, छापेमारी में एक आरोपी गिरफ्तार
रविवार, 12 अप्रैल 2026
Comment
अमड़ापाड़ा : अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिनांक 12.04.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अमड़ापाड़ा क्षेत्र के पीपीएलएल मोड़ के पास कुछ लोग अवैध लॉटरी का व्यापार कर रहे हैं। सूचना का सनहा दर्ज कर वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए छापामारी दल का गठन किया गया।
छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पीपीएलएल मोड़ के पास पहुंचकर छापेमारी की गई, जहां कई लोग अवैध लॉटरी की खरीद-बिक्री कर रहे थे। पुलिस को देखते ही वहां उपस्थित लोग भागने लगे, जिनमें से एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त मो0 शमशाद अंसारी, उम्र करीब 31 वर्ष, पिता स्व0 शमीम अंसारी, निवासी धनजोरी, थाना महेशपुर, जिला पाकुड़ है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध लॉटरी टिकट एवं नकद राशि बरामद की गई।
बरामद सामग्री में डियर टूकान, नागालैंड स्टेट लॉटरी, इवनिंग दिनांक 12.04.2026 लिखा हुआ कुल 70 पीस लॉटरी टिकट, डियर यमुना, नागालैंड स्टेट लॉटरी, मॉर्निंग दिनांक 12.04.2026 लिखा हुआ कुल 88 पीस लॉटरी टिकट तथा 1160 रुपये नकद शामिल हैं।
इस संबंध में अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 24/2026, दिनांक 12.04.2026 के तहत धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/3/57 एवं 2023 भारतीय न्याय संहिता तथा लॉटरी विनियमन अधिनियम 1998 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
छापामारी दल में पुनि सह थाना प्रभारी अनुप रोशन भेंगरा, सअनि काली प्रसाद साहा, आरक्षी रिचर्ड बेसरा 392, आरक्षी संदीप कुमार शर्मा 260, आरक्षी विनय कोरवा 306 तथा आरक्षी 359 सुरजदेव असुर शामिल रहे।
0 Response to "अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, छापेमारी में एक आरोपी गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें