-->
राजपोखर में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, हरिपुर लयारी बनी विजेता

राजपोखर में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, हरिपुर लयारी बनी विजेता

पाकुड़िया: पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत राजपोखर में 11 अप्रैल, मंगलवार की रात एक दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया और सभी मुकाबले 7-7 खिलाड़ियों के बीच 6-6 ओवर के लघु प्रारूप में खेले गए, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद फाइनल मुकाबला द बॉयज ऑफ पाकुड़िया और हरिपुर लयारी के बीच खेला गया। फाइनल में हरिपुर लयारी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाकर मजबूत लक्ष्य खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी द बॉयज ऑफ पाकुड़िया की टीम निर्धारित 5 ओवर में 4 विकेट खोकर केवल 39 रन ही बना सकी। इस तरह हरिपुर लयारी ने 10 रन से शानदार जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।
टूर्नामेंट में विजेता टीम हरिपुर लयारी को 14,500 रुपये नकद पुरस्कार एवं कप, जबकि उपविजेता टीम द बॉयज ऑफ पाकुड़िया को 11,500 रुपये नकद पुरस्कार एवं कप देकर सम्मानित किया गया।
मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोनू गुप्ता को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, जिन्हें शानदार बल्लेबाजी के लिए सम्मानित किया गया।
इस सफल आयोजन से क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह और बढ़ा है तथा युवाओं में प्रतिभा प्रदर्शन का एक बेहतर मंच मिला है। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन जारी रहेगा।

0 Response to "राजपोखर में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, हरिपुर लयारी बनी विजेता"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4