-->
मतदान केंद्र 427 पर भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, ध्वजारोहण, वंदे मातरम और स्वच्छता अभियान का आयोजन

मतदान केंद्र 427 पर भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, ध्वजारोहण, वंदे मातरम और स्वच्छता अभियान का आयोजन

पाकुड़ : भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मतदान केंद्र संख्या 427 पर बागतीपाड़ा, पाकुड़ स्थित आवासीय कार्यालय में उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेता हिसाबी राय ने किया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ• श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद हिसाबी राय द्वारा भाजपा ध्वज का ध्वजारोहण किया गया तथा सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और उत्साह को साझा करते हुए मिष्ठान का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर हिसाबी राय ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को सुदृढ़, समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता अधिवेशन में पार्टी का गठन हुआ था, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी को प्रथम अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
उन्होंने कहा कि स्थापना के बाद से ही पार्टी ने राष्ट्रीय और लोकहित के मुद्दों पर मुखर भूमिका निभाते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। भारतीय राजनीति में एकदलीय वर्चस्व को समाप्त कर बहुदलीय व्यवस्था और गठबंधन युग की शुरुआत में भी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विकास आधारित राजनीति की नींव को मजबूत करते हुए विभिन्न राज्यों में सरकार गठन और केंद्र में राजग के शासन के दौरान इसे और सुदृढ़ किया गया। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सशक्त बहुमत के साथ राजग सरकार कार्यरत है।
कार्यक्रम से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बागतीपाड़ा स्थित मनसा मंदिर के तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें तालाब की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद निभा देवी, मंडल महामंत्री सुशील साहा, बूथ अध्यक्ष लव रजक, मनोरंजन देवी सहित मुरारी मंडल, मिथिलेश मंडल, अमित घोष, छोटन मेहरा, रणजीत राम, विश्वजीत राय, बच्चू राय, विपुल दास, अफजल शेख, सैफल शेख, तन्मय दास, शमशाद अंसारी, दीपक ठाकुर, कन्हैया रजक, मोनू जायसवाल, दिलीप मिस्त्री, शंकर दास समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Response to "मतदान केंद्र 427 पर भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, ध्वजारोहण, वंदे मातरम और स्वच्छता अभियान का आयोजन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4