आयुष जांच शिविर में 99 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवा वितरण
गुरुवार, 2 अप्रैल 2026
Comment
पाकुड़ : पाकुड़ जिले में आयुष विभाग की ओर से विभिन्न प्रखंडों में आयुष जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 99 लाभुकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
यह शिविर आमड़ापाड़ा प्रखंड के मड़गामा एवं छोटापहाड़पुर तथा महेशपुर के नारंगटोला में आयोजित किए गए, जहां ग्रामीणों की बड़ी संख्या ने भाग लिया।
शिविर में मौजूद चिकित्सक डॉ अमरेश कुमार, डॉ मिथिलेश सिंह एवं डॉ राजेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ एवं गठिया रोग के साथ-साथ बच्चों से संबंधित बीमारियों का भी निःशुल्क परीक्षण किया गया। सभी लाभुकों को जरूरत के अनुसार दवाइयाँ भी दी गईं।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य लाभ लिया और इस पहल की सराहना की।
0 Response to "आयुष जांच शिविर में 99 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवा वितरण"
एक टिप्पणी भेजें