झारखंड राज्य जलछाजन मिशन के तहत कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न, किसानों को मिला लाभ
गुरुवार, 2 अप्रैल 2026
Comment
पाकुड़ : पाकुड़ में झारखंड राज्य जलछाजन मिशन के अंतर्गत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला संयुक्त कृषि भवन परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराए गए।
कार्यक्रम के तहत सदर प्रखंड पाकुड़ की पांच तथा लिट्टीपाड़ा क्षेत्र की पांच जलछाजन समितियों को उत्पादन मद से कृषि यंत्र वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों से सशक्त बनाना और उनकी उत्पादकता के साथ आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में उपस्थित परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का ने कहा कि आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रहा है। इससे श्रम की बचत होती है और उत्पादन क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने किसानों को उपलब्ध कराए गए यंत्रों एवं बीजों का सही उपयोग करने तथा वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
0 Response to "झारखंड राज्य जलछाजन मिशन के तहत कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न, किसानों को मिला लाभ"
एक टिप्पणी भेजें