-->
आदिम जनजातियों के अधिकार सर्वेक्षण के लिए जागरूकता रथ रवाना, विशेष अभियान शुरू

आदिम जनजातियों के अधिकार सर्वेक्षण के लिए जागरूकता रथ रवाना, विशेष अभियान शुरू

पाकुड़ : पाकुड़ में आदिम जनजातियों के अधिकार सर्वेक्षण को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। समाहरणालय परिसर से परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुमार अभिषेक सिंह ने संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का ने बताया कि जागरूकता रथ के माध्यम से सर्वेक्षण से जुड़ी जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लाभुकों तक योजना की जानकारी पहुंच सके। पाकुड़ जिले में आदिम जनजातियों के अधिकार सर्वेक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत जिले के 349 गांवों के 447 टोलों में निवास कर रहे कुल 16,778 परिवारों के 73,173 आदिम जनजाति व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया जाएगा। यह सर्वेक्षण 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलाया जाएगा और इसे मोबाइल अनुप्रयोग के माध्यम से एक माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का ने आदिम जनजाति परिवारों से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित समय में अपना सर्वेक्षण अवश्य कराएं और सर्वेक्षण दल को पूरा सहयोग दें।

0 Response to "आदिम जनजातियों के अधिकार सर्वेक्षण के लिए जागरूकता रथ रवाना, विशेष अभियान शुरू"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4