पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे, प्रशासन मौन
गुरुवार, 2 अप्रैल 2026
Comment
पाकुड़ : पाकुड़ सदर प्रखंड के दादपुर पंचायत स्थित पोखरिया गांव में जलापूर्ति योजना के तहत चल रहा पाइपलाइन बिछाने का कार्य अब लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि खतरा बनता जा रहा है। ठेकेदार और जिम्मेदार एजेंसी की लापरवाही इस कदर हावी है कि सड़क किनारे गहरे गड्ढे खोदकर उन्हें यूं ही खुला छोड़ दिया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि पाइप बिछाने के बाद गड्ढों को सही तरीके से भरा ही नहीं जा रहा, जिससे हर दिन हादसे का खतरा बना हुआ है। रात के अंधेरे में ये गड्ढे किसी “मौत के जाल” से कम नहीं हैं। बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों के लिए यह रास्ता अब जानलेवा बन चुका है।
0 Response to "पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे, प्रशासन मौन"
एक टिप्पणी भेजें