-->
 BJP नेता धर्मजीत सिंह ने ACC सिंदरी मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, कहा – “साजिश के तहत फंसाया गया, मजदूरों की लड़ाई आगे ले जाऊंगा”

BJP नेता धर्मजीत सिंह ने ACC सिंदरी मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, कहा – “साजिश के तहत फंसाया गया, मजदूरों की लड़ाई आगे ले जाऊंगा”



सिंदरी: ACC सिंदरी मामले में हाल ही में जमानत मिलने के बाद BJP नेता झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मजीत सिंह  ने आज BJP ऑफिस सिंदरी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने ACC मैनेजमेंट पर मजदूर आंदोलन को दबाने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया और मजदूरों के हक के लिए लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में धर्मजीत सिंह ने कहा,  ACC मैनेजमेंट ने मुझे साजिश के तहत फंसाया। यह लड़ाई सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि हर मजदूर की है। मैं हार नहीं मानूंगा। आगे भी इस लड़ाई को ले जाऊंगा और हर एक मजदूर को न्याय दिलाऊंगा। ACC की मनमानी नहीं चलने दूंगा।”
22 नवंबर 2020: ACC सिंदरी गेट पर मजदूरों के आंदोलन के दौरान मारपीट और फायरिंग की घटना हुई। भाजपा नेता धर्मजीत सिंह पर इस आंदोलन का नेतृत्व करने का आरोप लगा।
30 नवंबर 2020: सिंदरी थाना में कांड संख्या 114/20 दर्ज हुई।
मार्च 2026: धनबाद कोर्ट में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी विवेक राज की अदालत में आत्मसमर्पण किया। जमानत अर्जी खारिज होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
-5 अप्रैल 2026: लगभग 18 दिनों की जेल के बाद जमानत मिली। समर्थकों ने जेल से बाहर भव्य स्वागत किया।

धर्मजीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे मामले को झूठा और साजिशपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मजदूरों की मांगों को लेकर उन्होंने हमेशा आवाज उठाई है और ACC प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने वीर समरेश सिंह के परम शिष्य होने का भी जिक्र किया और मजदूरों के शोषण के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

यह मामला झारखंड के कोयलांचल क्षेत्र में मजदूर अधिकारों और औद्योगिक विवादों को लेकर राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है। BJP कार्यकर्ता और समर्थक इस घटना को “मजदूर हितों की लड़ाई” के रूप में पेश कर रहे हैं, जबकि विपक्षी पक्ष इसे अलग नजरिये से देख रहा है।

धर्मजीत सिंह ने आखिर में कहा – यह लड़ाई अब और तेज होगी। मैं हर मजदूर के साथ खड़ा हूं। प्रेस कॉन्फ्रेंस  मै वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह सिंदरी नगर अध्यक्ष संजू महतो सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे

0 Response to " BJP नेता धर्मजीत सिंह ने ACC सिंदरी मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, कहा – “साजिश के तहत फंसाया गया, मजदूरों की लड़ाई आगे ले जाऊंगा”"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4