-->
युवा आजसू के पाकुड़ जिला प्रभारी बने प्रणव कुमार साह, संगठन विस्तार को मिलेगी नई मजबूती

युवा आजसू के पाकुड़ जिला प्रभारी बने प्रणव कुमार साह, संगठन विस्तार को मिलेगी नई मजबूती

पाकुड़: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश एवं केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से युवा संगठन के विस्तार को लेकर पाकुड़ जिले में नई नियुक्ति की गई है। केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रणव कुमार साह को युवा आजसू का पाकुड़ जिला प्रभारी बनाया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पाकुड़ जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रणव कुमार साह एक सक्रिय, कर्मठ एवं जुझारू युवा नेता हैं, जिनके नेतृत्व में जिले में युवा आजसू को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिम्मेदारी के साथ वे अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ेंगे तथा जन समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
वहीं, नव नियुक्त जिला प्रभारी प्रणव कुमार साह ने केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, केंद्रीय नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन विस्तार, युवाओं को जोड़ने और जनहित के मुद्दों को लेकर पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे

0 Response to "युवा आजसू के पाकुड़ जिला प्रभारी बने प्रणव कुमार साह, संगठन विस्तार को मिलेगी नई मजबूती"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4